फेसबुक के मेसेजिंग ऐप वॉटसऐप (Whatsapp) ने शुक्रवार रात 11 बजे के करीब भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में काम करना बंद कर दिया था। हालांकि एक घंटे के बाद वॉट्सऐप की सर्विस दोबारा शुरू हो गई।
फेसबुक के मेसेजिंग ऐप वॉटसऐप (Whatsapp) ने शुक्रवार रात 11 बजे के करीब भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में काम करना बंद कर दिया था। हालांकि एक घंटे के बाद वॉट्सऐप की सर्विस दोबारा शुरू हो गई।
सिर्फ वॉट्सऐप ही नहीं फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) में भी दिक्कतें आ रही हैं। ये दोनों ऐप फेसबुक (Facebook) के हैं।
मिंट ने डाउन डिटेक्टर (Down Detector) के हवाले से लिखा है कि भारतीय समय के अनुसार रात 10.45 से यूजर्स को मेसेज भेजने में दिक्कत आने लगी थी। करीब 98 फीसदी यूजर्स को यही समस्या आई थी।
Down Detector रियल टाइम स्टेटस और आउटेज से जुड़ी सूचनाएं देने वाली कंपनी है। इसके मुताबिक, 98 फीसदी लोगों को मेसेज भेजने और 2 फीसदी यूजर्स को लॉग-इन में दिक्कत आ रही थी।
Down Detector के मुताबिक, 12 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम और 23,000 यूजर्स ने उनकी वेबसाइट पर इन दिक्कतों के बारे में पोस्ट किया है।
एंड्रॉयड और iOS को मिलाकर वॉट्सऐप के कुल 1.5 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर यह दिक्कत क्यों आई है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वॉट्सऐप की सर्विस बंद हो गई थी। इससे पहले जनवरी 2019 में भी दोबार ये दिक्कत आ चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।