Get App

अदानी पावर को 799 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 20.6 फीसदी घटकर 4148 करोड़ रुपये रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2014 पर 2:28 PM
अदानी पावर को 799 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर को 799 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पावर को 303.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 20.6 फीसदी घटकर 4148 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पावर की आय 5225.4 करोड़ रुपये रही थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा 1222 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही में अदानी पावर का ऑपरेटिंग मार्जिन 29.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें