Get App

Trading Plan : निफ्टी-बैंक निफ्टी में सिर्फ इंट्रा-डे ही रहना है, जब तक रेंज ना टूटे कोई बड़ी ट्रेड ना लें

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार में छोटी रेंज में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। निफ्टी में कुल 134 अंकों की रेंज रही है। बैंक निफ्टी कमजोर है और निफ्टी IT मजबूत है। मिडकैप में भी आज मुनाफावसूली दिख रही है। ICICI लोम्बार्ड के एक्सीडेंट से पूरा इंश्योरेंस सेक्टर नीचे आया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 2:56 PM
Trading Plan : निफ्टी-बैंक निफ्टी में सिर्फ इंट्रा-डे ही रहना है, जब तक रेंज ना टूटे कोई बड़ी ट्रेड ना लें
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि अभी भी IT शेयरों में तेजी लग रही है। कच्चे तेल के ऊंचे दाम और FII की बिकवाली से बैंक निफ्टी का सेंटिमेंट बिगड़ा है। लेकिन India VIX में घबराहट के कोई संकेत नहीं हैं

Trading Plan : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है। निफ्टी दिन की ऊंचाई से 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 24100 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। हालांकि, INDIA VIX में भी कमजोरी है। केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़े हैं। IT INDEX भी 1 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। तीन से चार परसेंट उछाल के साथ SRF और UPL वायदा के टॉप गेनर्स में शामिलहैं। उधर कैपिटल मार्केट इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट दिख रही है।

ABB GLOBAL के ब्लॉकबस्टर नतीजे से ABB का शेयर 6% से ज्यादा उछाल के साथ बना वायदा का टॉप गेनर बना है। Q2 में ABB ग्लोबल के ऑर्डर बुक में 30% का उछाल दिखा है। इंडिया के बिजनेस ऑर्डर में भी 80 फीसदी से ज्यादा का जंप देखने को मिला है। फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के एलान और HSBC की बुलिश रिपोर्ट से डिक्सन टेक का शेयर 5 फीसदी चढ़कर हीरो ऑफ द डे बना है।

नतीजों के लिहाज से कल बेहद अहम दिन है। बाजार की दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज कल अपने Q1 नतीजे पेश करेगी। साथ ही JSW स्टील के भी नतीजे आएंगे। इनके मुनाफे और मार्जिन दोनों में उछाल दिख सकता है। साथ ही फेडरल बैंक, RBL बैंक समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

बाजार: बेहद उतार-चढ़ाव भरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें