Get App

अधर में लटका पीपावाव डिफेंस का सीडीआर पैकेज!

सीडीआर पैकेज को कम से कम 60 फीसदी लेंडर्स की मंजूरी जरूरी है लेकिन अब तक सिर्फ 50 फीसदी लेंडर्स ने ही इसे मंजूर किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2015 पर 10:29 AM
अधर में लटका पीपावाव डिफेंस का सीडीआर पैकेज!

देश में डिफेंस क्षेत्र की सबसे बड़ी डील के तहत रिलायंस इंफ्रा ने पीपावाव डिफेंस में हिस्सा तो खरीद लिया है। लेकिन पीपावाव डिफेंस का कॉरपोरेट डेट रीस्ट्रक्चरिंग पैकेज अधर में लटका हुआ है। कंपनी के लेंडर्स की कल हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला है।

सीडीआर पैकेज को कम से कम 60 फीसदी लेंडर्स की मंजूरी जरूरी है लेकिन अब तक सिर्फ 50 फीसदी लेंडर्स ने ही इसे मंजूर किया है। सीडीआर पैकेज को 31 मार्च तक मंजूरी मिलना जरुरी है, नहीं तो कर्ज एनपीए में तब्दील हो जाएगा। रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी के पास करीब 13000 करोड़ रुपये का कर्ज रहेगा। कंपनी को कर्ज देने वालों में आईडीबीआई बैंक, एसबीआई, यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें