Get App

अपोलो टायर्स का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 8.9 फीसदी बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2015 पर 3:12 PM
अपोलो टायर्स का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 8.9 फीसदी बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 282 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3.5 फीसदी घटकर 3117.6 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3229.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 461 करोड़ रुपये से बढ़कर 518 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.3 फीसदी से बढ़कर 16.6 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स के दक्षिण अफ्रीका के कारोबार की आय 142.5 करोड़ रुपये से घटकर 42 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो टायर्स के यूरोपीय कारोबार की आय 976 करोड़ रुपये से घटकर 489 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें