Get App

अलीबाबा-माइक्रोमैक्स की डील जल्द

चाइना की ई-रिटेल कंपनी अलीबाबा, भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ डील करने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2015 पर 2:38 PM
अलीबाबा-माइक्रोमैक्स की डील जल्द

चाइना की ई-रिटेल कंपनी अलीबाबा, देश की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ डील करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच बातचीत आखिरी चरण में पहुंच गई है। डील के तहत अलीबाबा माइक्रोमैक्स में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

ये सौदा करीब 7600 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है। इस डील के बाद माइक्रोमैक्स का वैल्यूएशन करीब 600 करोड़ डॉलर तक आंका जा रहा है। माना जा रहा है कि इस डील की मदद से अलीबाबा को तेजी से बढ़ रहे घरेलू स्मार्टफोन मार्केट में पकड़ बनाने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें