Jain Resource Recycling Share Price: नॉन-फेरस मेटल प्रोडक्ट्स की रिसाइकलिंग और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग के शेयर आज खरीदारी के माहौल में भी धड़ाम हो गए। एक कारोबारी दिन पहले 14 जुलाई की शाम में कंपनी ने अपनी एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में हादसे की जानकारी दी जिसमें एक मजदूर की मौत हुई और कुछ लोग घायल हुए। इसकी आंच आज स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई और शेयर करीब 3% टूट गए। फिलहाल बीएसई पर यह 2.04% की गिरावट के साथ ₹323.35 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 2.94% टूटकर ₹320.40 तक आ गया था।
