सोचिए, रात में घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद अचानक एहसास हो कि आपका महंगा iPhone कहीं पीछे छूट गया है। ऐसे में सबसे पहले घबराहट होती है और दिमाग में यही सवाल आता है कि फोन अब वापस मिलेगा भी या नहीं। लेकिन जापान में रहने वाली भारतीय महिला प्रगति की कहानी थोड़ी अलग है। उनका iPhone 16 Pro पांचवीं बार गुम हुआ और हैरानी की बात यह रही कि हर बार की तरह इस बार भी फोन उन्हें वापस मिल गया। प्रगति ने सोशल मीडिया पर अपनी इस दिलचस्प कहानी का वीडियो साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
