Get App

आईएफसीआई के मुनाफे में 23.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 23.9 फीसदी बढ़कर 173.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2014 पर 2:00 PM
आईएफसीआई के मुनाफे में 23.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 23.9 फीसदी बढ़कर 173.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 140.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई की आय 15.3 फीसदी बढ़कर 855.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई की आय 741.7 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई की ब्याज आय 5.3 फीसदी घटकर 332.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईएफसीआई की ब्याज आय 351 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें