वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओसी को 329 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईओसी को 6,436 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओसी को 329 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईओसी को 6,436 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओसी की आय घटकर 85,385 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईओसी की आय 1.01 लाख करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओसी का एबिटडा 10,101 करोड़ रुपये से घटकर 695 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईओसी का एबिटडा मार्जिन 10 फीसदी से घटकर 0.8 फीसदी रहा है।
वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओसी को 504 करोड़ रुपये का इन्वेंटरी घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी को 2,285 करोड़ रुपये का इन्वेंटरी मुनाफा हुआ था। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली छमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 0.09 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 5.76 डॉलर प्रति बैरल रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।