Get App

आईजीएल का मुनाफा बढ़ा, बिक्री घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईजीएल का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 119.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2014 पर 4:28 PM
आईजीएल का मुनाफा बढ़ा, बिक्री घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईजीएल का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 119.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईजीएल का मुनाफा 92.7 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईजीएल की बिक्री 5.7 फीसदी घटकर 949 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईजीएल की बिक्री 1007 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईजीएल का एबिटडा 200 करोड़ रुपये से बढ़कर 215 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईजीएल का एबिटडा मार्जिन 19.9 फीसदी से बढ़कर 22.6 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें