Get App

आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 4.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 4.1 फीसदी बढ़कर 3020 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2016 पर 3:57 PM
आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 4.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 4.4 फीसदी बढ़कर 3018 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 2889 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 13.3 फीसदी बढ़कर 5453 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 4811.7 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की प्रोविजनिंग 2844 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की प्रोविजनिंग 942 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 4.72 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 3.77 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 9908 करोड़ रुपये हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 6759 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.28 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.65 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 21149 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 15858 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का टैक्स खर्च 697.6 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2015 की समान तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का टैक्स खर्च 1168 करोड़ रुपये रहा था। 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 15.77 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 16.15 फीसदी रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें