Get App

आईसीआईसीआई बैंक ने सस्ता किया होम लोन

आईसीआईसीआई बैंक ने नए और पुराने ग्राहकों के लिए दरें 0.25 फीसदी तक घटा दी हैं। नई दरें आज से लागू होंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2015 पर 2:56 PM
आईसीआईसीआई बैंक ने सस्ता किया होम लोन

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन सस्ता कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने नए और पुराने ग्राहकों के लिए दरें 0.25 फीसदी तक घटा दी हैं। नई दरें आज से लागू होंगी। इसके अलावा फिक्स्ड रेट पर होम लोन भी सस्ता कर दिया है।

नई दरों के बाद 10 साल के लिए 30 लाख रुपये तक का लोन आईसीआईसीआई बैंक से 9.90 फीसदी की दर पर मिलेगा। इससे पहले एसबीआई और एचडीएफसी भी होम लोन सस्ता कर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें