आज निफ्टी में शामिल 5 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। आज बाजार की नजर महिंद्रा एंड महिंद्रा, गेल, आईटीसी, एनएमडीसी और एनटीपीसी के नतीजों पर रहने वाली है।
आज निफ्टी में शामिल 5 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। आज बाजार की नजर महिंद्रा एंड महिंद्रा, गेल, आईटीसी, एनएमडीसी और एनटीपीसी के नतीजों पर रहने वाली है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 6 फीसदी घटकर 925.9 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 989.5 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 5 फीसदी बढ़कर 9413 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 8929.6 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गेल का मुनाफा 59.6 फीसदी बढ़कर 992 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 621.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गेल की बिक्री 12.5 फीसदी बढ़कर 15007 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल की बिक्री 13337.1 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 8.5 फीसदी बढ़कर 2419 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2230.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 15.2 फीसदी बढ़कर 9058 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 7862.5 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 25.5 फीसदी बढ़कर 1654 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 1318 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी की आय 22.5 फीसदी बढ़कर 3039 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी की आय 2479.9 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 22.9 फीसदी घटकर 1921 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2492.9 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 4.7 फीसदी बढ़कर 17034 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 16272.3 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।