आज 3 दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और सन फार्मा के तीसरी तिमाही नतीजों का ऐलान होगा।
आज 3 दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और सन फार्मा के तीसरी तिमाही नतीजों का ऐलान होगा।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 2804 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2325.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 22 फीसदी बढ़कर 5739 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 4634 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 39.3 फीसदी घटकर 4324 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 7126 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 11.7 फीसदी घटकर 18325 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 20744.7 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 12210 करोड़ रुपये से घटकर 9566 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 58.9 फीसदी से घटकर 52.2 फीसदी रह सकता है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 1661 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 1531 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा की आय 15 फीसदी बढ़कर 4959 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा की आय 4312.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा 2000.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2286 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। हालांकि सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा मार्जिन 46.4 फीसदी से घटकर 46.1 फीसदी रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।