आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर बीपीसीएल, टाटा स्टील और आईजीएल जैसे दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है।

अपडेटेड Nov 12, 2014 पर 8:53 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर बीपीसीएल, टाटा स्टील और आईजीएल जैसे दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है।

    बीपीसीएल

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़कर 980 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 931.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल की बिक्री 11.4 फीसदी बढ़कर 68846 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल की बिक्री 61784.4 करोड़ रुपये रही थी।

    टाटा स्टील

    हालांकि आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 21.5 फीसदी घटकर 719 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 916.8 करोड़ रुपये रहा था।


    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 0.4 फीसदी बढ़कर 36800 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 36644.9 करोड़ रुपये रही थी।

    इंद्रप्रस्थ गैस (आईजीएल)

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस (आईजीएल) का मुनाफा 35.8 फीसदी बढ़कर 126 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईजीएल का मुनाफा 92.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईजीएल की बिक्री 7.3 फीसदी घटकर 935 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईजीएल की बिक्री 1009 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।