Get App

आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर सेल, हिंडाल्को, आईओसी, एचपीसीएल, सिप्ला, सन फार्मा और डीएलएफ के नतीजों पर रहने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2014 पर 7:15 AM
आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर सेल, हिंडाल्को, आईओसी, एचपीसीएल, सिप्ला, सन फार्मा और डीएलएफ जैसे दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेल का मुनाफा 3.5 गुना बढ़कर 675 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेल का मुनाफा 192.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेल की आय 4.8 फीसदी बढ़कर 12085 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेल की आय 11535.5 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 394 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 357.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को की आय 29.2 फीसदी बढ़कर 8146 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को की आय 6304.9 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 2.8 फीसदी बढ़कर 1360 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 1323 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईओसी की बिक्री 6.7 फीसदी बढ़कर 117742 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईओसी की बिक्री 110390.2 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें