आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, बीएचईएल, एसबीआई और टीवीएस मोटर के नतीजों पर रहने वाली है।

अपडेटेड Nov 14, 2014 पर 7:00 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, बीएचईएल, एसबीआई और टीवीएस मोटर जैसे दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 21.3 फीसदी घटकर 4773 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 6063.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 9.7 फीसदी घटकर 20150 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 22312 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 4675 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3542 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 10 फीसदी बढ़कर 62786 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 56882.3 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 40 फीसदी घटकर 272 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 456 करोड़ रुपये रहा था।


    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 13 फीसदी घटकर 7650 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 8819 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 101 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 88.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 35 फीसदी बढ़कर 2692 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 1988.4 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 28 फीसदी बढ़कर 3025 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 2375 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 11 फीसदी बढ़कर 13539 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 12251.4 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।