Get App

आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, बीएचईएल, एसबीआई और टीवीएस मोटर के नतीजों पर रहने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2014 पर 7:00 AM
आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, बीएचईएल, एसबीआई और टीवीएस मोटर जैसे दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 21.3 फीसदी घटकर 4773 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 6063.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 9.7 फीसदी घटकर 20150 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 22312 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 4675 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3542 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 10 फीसदी बढ़कर 62786 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 56882.3 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 40 फीसदी घटकर 272 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 456 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 13 फीसदी घटकर 7650 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 8819 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें