Get App

आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज अंबुजा सीमेंट, एचडीएफसी, वेदांता, टीवीएस मोटर और बायोकॉन के नतीजों का ऐलान होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2015 पर 7:08 AM
आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है। आज अंबुजा सीमेंट, एचडीएफसी, वेदांता, टीवीएस मोटर और बायोकॉन के नतीजों का ऐलान होगा।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 1811.8 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1723.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 17 फीसदी बढ़कर 2501.3 करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 2141 करोड़ रुपये रही थी।

एक्सिस बैंक

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 17.6 फीसदी बढ़कर 2166 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1842 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 17.6 फीसदी बढ़कर 3737 करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 3165.8 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें