Ram Mandir Dan Chori News: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस पूरे विवाद पर 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने मंगलवार (14 जुलाई) को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दान राशि के प्रबंधन में सुपरवाइजरी खामियों को तो स्वीकार किया। लेकिन अपने इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज कर दिया।
