Get App

Patanjali Foods share Price: पतंजलि फूड्स का शेयर क्रैश, एक ब्लॉक डील से दबाव में आया

Patanjali Foods share Price: Patanjali Foods के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। शेयर की कीमतों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज्यादा रहा। ट्रेडिंग वॉल्यूम 2.3 करोड़ शेयरों का रही, जबकि 20 दिनों का औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 25 लाख शेयरों का है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 1:33 PM
Patanjali Foods share Price: पतंजलि फूड्स का शेयर क्रैश, एक ब्लॉक डील से दबाव में आया
पतंजलि फूड्स का शेयर 12:50 बजे 14.69 फीसदी की गिरावट के साथ 340 रुपये चल रहा था।

Patanjali Foods share Price: पतजंलि फूड्स का शेयर 15 जुलाई को क्रैश कर गया। एक समय समय शेयर 18 फीसदी तक गिर गया था। फिर, कुछ संभला। 12:50 बजे शेयर 14.69 फीसदी की गिरावट के साथ 340 रुपये चल रहा था। इसके साथ ही शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। इस शेयर में ब्लॉक डील की खबर है। सीएनबीसी-टीवी18 की खबर के मुताबिक, पतजंलि फूड्स के 1.45 फीसदी शेयरों की ब्लॉक डील प्रति शेयर 355 रुपये के प्राइस पर हुई। यह डील 195 करोड़ रुपये में हुई है।

शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम सामान्य से काफी ज्यादा

Patanjali Foods के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। शेयर की कीमतों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज्यादा रहा। ट्रेडिंग वॉल्यूम 2.3 करोड़ शेयरों का रही, जबकि 20 दिनों का औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 25 लाख शेयरों का है। डिलीवरी वॉल्यूम में उछाल दिखा। इससे शेयरों में संस्थागत निवेशकों की एक्टिविटी बढ़ने का संकेत मिलता है। पतंजलि फूड्स योग गुरु बाबा रामदेव से जुड़ी है।

इस साल 37 फीसदी गिरा है शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें