Get App

आवाज़ अनुमानः मुनाफे में आएगी रैनबैक्सी

आवाज़ अनुमान के मुताबिक पहली तिमाही में रैनबैक्सी मुनाफे में आएगी, लेकिन आय में गिरावट आ सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2014 पर 12:06 PM
आवाज़ अनुमानः मुनाफे में आएगी रैनबैक्सी

आज रैनबैक्सी के पहली तिमाही के नतीजे जारी होने वाले हैं। आवाज़ अनुमान के मुताबिक पहली तिमाही में रैनबैक्सी मुनाफे में आएगी, लेकिन आय में गिरावट आ सकती है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी को 32 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी को 524 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी की आय 3 फीसदी घटकर 2612 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी की आय 2683.5 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें