IPS Anurag Kumar: केंद्र सरकार ने शुक्रवार 17 जुलाई को 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। अनुराग कुमार वर्तमान कमिश्नर सतीश गोलचा (1992 बैच के आईपीएस अधिकारी) का स्थान लेंगे। नए कमिश्नर के कार्यभार संभालते ही सतीश गोलचा को आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के समक्ष रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इस बड़ी नियुक्ति के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर आईपीएस अनुराग कुमार कौन हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनका अब तक का अनुभव कैसा रहा है।
