इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 25% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 495.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 16, 2015 पर 1:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 495.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 396 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 18.4 फीसदी बढ़कर 925.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 781.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.05 फीसदी से घटकर 0.81 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.32 फीसदी से घटकर 0.31 फीसदी रहा।

    रुपये में इंडसइंड बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 672.6 करोड़ रुपये से घटकर 563 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 201.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 210.5 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 98 करोड़ रुपये से बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 120.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 12.39 फीसदी से घटकर 12.09 फीसदी रहा। इंडसइंड बैंक ने 4 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।