Get App

इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 87% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 87 फीसदी घटकर 35.5 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2015 पर 4:02 PM
इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 87% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 87 फीसदी घटकर 35.5 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 268.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 11 फीसदी घटकर 1,255.8 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 1410.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 14,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,922 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट एनपीए 9,511 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,813.3 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 8.12 फीसदी से बढ़कर 8.33 फीसदी हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट एनपीए 5.52 फीसदी से बढ़कर 5.68 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें