हर रेलवे स्टेशन की अपनी एक पहचान होती है, लेकिन भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन अपनी अनोखी वजह से चर्चा में है। यहां आधुनिक स्टेशन जैसी हर सुविधा मौजूद है खूबसूरत प्लेटफॉर्म, रोशनी, बैठने की व्यवस्था और यात्रियों के लिए जरूरी इंतजाम। इसके बावजूद आज तक यहां न कोई ट्रेन रुकी है और न ही यात्रियों की आवाजाही शुरू हो सकी है।
