Get App

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 26% बढ़ा

तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 602.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2016 पर 4:25 PM
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 26% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 602.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 478.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 30.4 फीसदी बढ़कर 971.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 745 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 0.86 फीसदी से घटकर 0.83 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का नेट एनपीए 0.34 फीसदी से मामूली बढ़कर 0.35 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें