आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश बनी हुई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है। इसकी वजह है मुख्य कारोबारों में प्रॉफिटेबिलिटी बेहतर होना। टारगेट प्राइस 3770 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के BSE पर मौजूदा भाव 3212.05 रुपये से 17 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
