इन शेयरों में रही हलचल, जानें क्या है वजह

गोदरेज प्रॉपर्टी थाने में रेजिडेंशिल प्रोजेक्ट डेवलप करने का एलान किया है।

अपडेटेड Jan 19, 2016 पर 4:08 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मारुति सुजुकी के शेयर में आज गिरावट रही है, कंपनी ने अपनी प्रीमियम क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस के दाम 2 लाख रुपये तक घटा दिए हैं। वहीं इसके 1.3 लीटर वेरियंट की कीमत 40 से 66 हजार रुपये तक घटाए गए हैं। सुस्त बिक्री की वजह से कंपनी ने ये फैसला लिया है। पिछले 6 महीने में एस-क्रॉस की सिर्फ 17 हजार यूनिट्स ही बिकी हैं। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि दाम घटाने का असर मारुति की बिक्री पर दिखेगा। इससे कंपनी का एबिटडा 3.5 और मुनाफा 4.5 फीसदी तक घटने की आशंका है।

    गोदरेज प्रॉपर्टी थाने में रेजिडेंशिल प्रोजेक्ट डेवलप करने का एलान किया है। इसके लिए कंपनी ने विहंग ग्रुप के साथ करार किया है। ये प्रोजेक्ट 15 एकड़ में डेवलप किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 10 लाख स्कवायर मीटर से ज्यादा डेवलपमेंट की क्षमता है।

    सुबेक्स ने आज फ्रॉड मैनेजमेंट सॉल्यूशन का नया वर्जन आरओसी 8.3 लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई थी। नया वर्जन ज्यादा बड़े डाटा को हैंडल करने में कारगर है। कंपनी ने फ्रॉड मैनजर टूल किट भी लॉन्च किया है। इससे फ्रॉड को रोकने के लिए ज्यादा मदद मिलेगी। यू टूल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो फ्रॉड ऑपरेशन को हैंडल करते हैं।

    ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज के स्टॉक में आज जोरदार तेजी थी। कंपनी ने ऑटो सेक्टर के बाद अब मेडिकल सेक्टर में एंट्री ले ली है। कंपनी हॉस्पिटल के लिए बेड, टेबल जैसे सामान बनाने का कोरोबार शुरू किया है। इसके लिए कंपनी मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसोर्स का ही इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा कंपनी रेलवे और डिफेंस सेक्टर में भी कारोबार करने पर नजर बनाए हुए है।

    मुंबई की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अटलांटा को एनएचएआई से ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर 252 करोड़ रुपये का है। ये प्रोजेक्ट गुवाहाटी बाइपास के 4 लेन हाईवे के ऑपरेशन और रखरखाव से जुड़ा हुआ है। इसके लिए अटलांटा एक एसपीवी भी बना रही है।

    ऑन मोबाइल ग्लोबल  को भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल से 3 साल के लिए रिंग बैक टोन के लिए रीन्युअल मिल गया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है। ये रीन्युअल दक्षिण और पूर्वी भारत के लिए मिला। रीन्युअल के बाद कंपनी 3 साल के लिए बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए रिंग बैक टोन की सुविधा उपलब्ध कराती रहेगी। करार के तहत चौथे साल भी सर्विस रीन्युअल का ऑप्शन होगा।


    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।