वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 1862 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1723 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 1862 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1723 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की स्टैंडअलोन कुल आय 12.5 फीसदी बढ़कर 7748 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की स्टैंडअलोन कुल आय 6620 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 13.5 फीसदी बढ़कर 8296 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 7309 करोड़ रुपये रही थी।
एचडीएफसी ने 13 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। 31 मार्च 2015 तक एचडीएफसी की लोन-बुक 2.28 लाख करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एचडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 0.69 फीसदी से घटकर 0.67 फीसदी रहा।
एचडीएफसी ने चौथी तिमाही में 5000 करोड़ रुपये के लोन बेचे हैं। वित्त वर्ष 2015 में एचडीएफसी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।