Ather Energy share Price: एथर एनर्जी के शेयर 15 जुलाई को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। एक समय शेयर 9 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए थे। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी कम पड़ गई। 11:40 बजे शेयर 8.65 फीसदी उछाल के साथ 1,306 रुपये पर चल रहा था। शेयरों में तेजी की वजह एक खबर है। हीरो मोटोकॉर्प का एथर एनर्जी में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान है।
