एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में 20.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.1 फीसदी बढ़कर 2794.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 14, 2015 पर 11:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.1 फीसदी बढ़कर 2794.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2325.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 23 फीसदी बढ़कर 5700 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 4635 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1 फीसदी पर बरकरार रहा है। वहीं तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.3 फीसदी पर बरकरार रहा है।

    रुपये में एचडीएफसी बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 3361.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3467.9 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 917.3 करोड़ रुपये से घटकर 903.7 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 455.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 560.4 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 388.8 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.5 फीसदी से घटकर 4.4 फीसदी रहा। साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की अन्य आय 2148.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2534.9 करोड़ रुपये रही।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।