Get App

एफटीआईएल ने दी सरकार के फैसले को चुनौती

फाइनेंशियल टेक और एनएसईएल विलय पर सरकार के फैसले को लेकर काफी गहमागहमी शुरू हो चुकी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2014 पर 8:24 AM
एफटीआईएल ने दी सरकार के फैसले को चुनौती

फाइनेंशियल टेक और एनएसईएल विलय पर सरकार के फैसले को लेकर काफी गहमागहमी शुरू हो चुकी है। फाइनेंशियल टेक ने सरकार के एनएसईएल के साथ विलय के फैसले को चुनौती दी है। फाइनेंशियल टेक ने एफएमसी और सरकार के खिलाफ बाम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। फाइनेंशियल टेक के मुताबिक सरकार के इस फैसले से कंपनी के अस्तित्व को ठेस पहुंचेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने फाइनेंशियल टेक के इस कदम को सही नहीं बताया है। सरकार का कहना है कि ये अंतिम फैसला नहीं है जिसको लेकर कोर्ट में चुनौती दी जाए। सूत्रों का ये भी कहना है कि सरकार ने अब तक फाइनेंशियल टेक और एनएसईएल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है बल्कि दोनों के विलय को लेकर कंपनी के मेंबर और क्रेडिटर से उनका सुझाव मांगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें