Get App

एमएंडएम का बैन को जवाब, 2000सीसी से कम का इंजन

एमएंडएम ने 2000सीसी से कम का नया 1.99 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2016 पर 2:19 PM
एमएंडएम का बैन को जवाब, 2000सीसी से कम का इंजन

दिल्ली एनसीआर में 2000सीसी से ज्यादा की डीजल गाड़ियों पर लगी बैन का जवाब अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ढ़ूंढ लिया है। एमएंडएम ने 2000सीसी से कम का नया 1.99 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन लॉन्च किया है। इस नए इंजन वाले स्कॉर्पियो और एक्सयूवी-500 को किसी कानूनी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ज्यादा प्रदूषण फैलाने की वजह से दिल्ली में 2000सीसी से ज्यादा की डीजल गाड़ियों पर बैन लगा दी थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा अब दिल्ली के बाद नए इंजन वाली गाड़ियों को पूरे देश में उतारने की तैयारी में है। एमएंडएम का 2000सीसी से ज्यादा की गाड़ियों में ही दबदबा है। इस लॉन्च के साथ ही बैन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें