Market View : शुक्रवार को बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ था। हमने वीकेंड रिस्क से बचने के लिए पुट से पोजीशन हेज करने का नजरिया लिया था। आज का प्राइस एक्शन काफी अहम होने वाला है। मगर ज्यादा अहम स्तर होगा गुरुवार का निचला स्तर यानी 23,925 और सबसे अहम यानी मेक ऑर ब्रेक होगा पिछले हफ्ते का निचला स्तर यानी 23,805 का लेवल। मगर बाजार में अब वो मार्च वाला डर शायद नहीं है। ये कहना है सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का। उन्होंने आगे इस बार गिरावट उनके लिए एक मौका होगी जिन्होंने पिछली रैली मिस की थी। बाजार में वेट एंड वॉच मोड में रहें और उसके बाद देखें, क्या करना है। मिडकैप IT और फार्मा शेयरों में आज छुपने की जगह ढूंढें।
