अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार लुक वाले बाइक की तलाश में हैं, जो आपके राइड यादगार बनाए तो यह खबर आपको जरूरी पढ़नी चाहिए। दरअसल, Honda ने भारत में CB500 को ₹2.75 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिससे उसकी लाइनअप में एक नई 501cc रोडस्टर बाइक शामिल हो गई है। यह मोटरसाइकिल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें टॉप मॉडल की कीमत ₹3.01 लाख (एक्स-शोरूम) है। CB350 के उलट, CB500 में बड़ा 501cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है और इसमें होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, स्लिपर क्लच और होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Honda ने इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि हर वेरिएंट की पूरी जानकारी बाद में बताई जाएगी। बता दें कि CB500 को भारत में ही बने मॉडल के तौर पर पेश किया जा रहा है, और इसके तीनों वर्जन में मुख्य अंतर व्हील सेटअप और ग्राफिक्स का है।
