भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में ट्रेन के अंदर कुछ लोग धार्मिक कार्यक्रम करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर कई लोगों ने सवाल उठाए। चलती ट्रेन में इस तरह का आयोजन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे से इसकी अनुमति और नियमों को लेकर जानकारी मांगी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। हालांकि बाद में रेलवे ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए बताया कि यह कोई सामान्य यात्री कोच नहीं था, बल्कि निजी तौर पर बुक किया गया विशेष सलून कोच था। रेलवे की जानकारी के बाद इस वायरल वीडियो की असल कहानी सामने आई और कई सवालों के जवाब भी मिले।
