एलएंडटीः मुनाफा 14.6% घटा, आय 4.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन मुनाफा 14.6 फीसदी घटकर 1060 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 09, 2015 पर 3:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन मुनाफा 14.6 फीसदी घटकर 1060 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 1241 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 867 करोड़ रुपये रहा।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की स्टैंडअलोन आय 4.2 फीसदी बढ़कर 14995 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की आय 14388 करोड़ रुपये रही थी। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी की कंसोलिडेटेड आय 23848 करोड़ रुपये रही।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन एबिटडा 1675 करोड़ रुपये से घटकर 1569 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 11.6 फीसदी से घटकर 10.5 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी का कंसोलिडेटेड एबिटडा 2633 करोड़ रुपये से बढ़कर 2890 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी का कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 12.1 फीसदी पर सपाट रहा।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का फ्रेश ऑर्डर 19 फीसदी बढ़कर 34580 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर ग्रुप स्तर पर एलएंडटी का ऑर्डर बुक 17 फीसदी बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के हाइड्रोकार्बन कारोबार का एबिट घाटा 14.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 137.2 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का एबिट 825 करोड़ रुपये से बढ़कर 883 करोड़ रुपये रहा।


    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार का एबिट 316.7 करोड़ रुपये से घटकर 152.7 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के हैवी इंजीनियरिंग कारोबार का एबिट 116 करोड़ रुपये से घटकर 41 करोड़ रुपये रहा।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इलेक्ट्रिक एंड ऑटोमेशन कारोबार का एबिट 136 करोड़ रुपये से बढ़कर 139 करोड़ रुपये रहा। एलएंडटी ने ऑर्डर फ्लो के अनुमान को 20 फीसदी से घटाकर 15-20 फीसदी कर दिया है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के हाइड्रोकार्बन कारोबार का एबिटडा मार्जिन 1.6 फीसदी से घटकर -4.8 फीसदी रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार का एबिटडा मार्जिन 22.2 फीसदी से घटकर 19.7 फीसदी रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का एबिटडा मार्जिन 10.4 फीसदी से घटकर 9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।