वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मुनाफा 69.2 फीसदी बढ़कर 2,723.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 1,609.9 करोड़ रुपये रहा था। एलएंडटी ने 14.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एलएंडटी की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 20,079 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एलएंडटी की बिक्री 18,080.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा 2,129 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,901 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा मार्जिन 11.8 फीसदी से घटकर 14.4 फीसदी रहा। चौथी तिमाही में एलएंडटी को सब्सिडियरी कंपनी में विनिवेश से 484.1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का एबिट मार्जिन 10.6 फीसदी से बढ़कर 11.6 फीसदी रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का ऑर्डर इनफ्लो 64 फीसदी बढ़कर 21,290 करोड़ रुपये रहा।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार की आय 2,079 करोड़ रुपये से घटकर 1,473.3 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार का एबिट मार्जिन 6 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी के मेटलर्जिक कारोबार का एबिट मार्जिन 19 फीसदी से घटकर 17 फीसदी रहा।