Get App

एसबीबीजे: मुनाफा 26% बढ़ा, आय 16.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 206 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2016 पर 12:40 PM
एसबीबीजे: मुनाफा 26% बढ़ा, आय 16.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 206 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे) का मुनाफा 163.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 16.1 फीसदी बढ़कर 869 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 748 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 2.20 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 2.15 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 4.22 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 4.20 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे की प्रोविजनिंग 236.2 करोड रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीबीजे की प्रोविजनिंग 236.7 करोड रुपये रही थी। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें