Get App

कर्नाटक बैंक के मुनाफे में 65.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 65.4 फीसदी बढ़कर 134 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2015 पर 2:25 PM
कर्नाटक बैंक के मुनाफे में 65.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 65.4 फीसदी बढ़कर 134 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 81 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक की ब्याज आय 18 फीसदी बढ़कर 295 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक की ब्याज आय 250 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कर्नाटक बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.34 फीसदी से घटकर 2.95 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक का नेट एनपीए 2.41 फीसदी से घटकर 1.98 फीसदी रहा।

रुपये में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक का ग्रॉस एनपीए 1054.2 करोड़ रुपये से घटकर 944 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर कर्नाटक बैंक का नेट एनपीए 727 करोड़ रुपये से घटकर 623.5 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक का 4.5 करोड़ रुपये का प्रोविजन राइट-बैक रहा है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कर्नाटक बैंक ने 38.4 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें