Get App

केर्न इंडिया को 20000 करोड़ रु का टैक्स नोटिस

वेदांता ग्रुप की कंपनी केर्न इंडिया को इनकम टैक्स ऑफिस ने 20000 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2015 पर 12:38 PM
केर्न इंडिया को 20000 करोड़ रु का टैक्स नोटिस

वेदांता ग्रुप की कंपनी केर्न इंडिया को इनकम टैक्स ऑफिस ने 20000 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। ये नोटिस 2007 में कंपनी की लिस्टिंग से जुड़ा है। टैक्स डिपार्टमेंट ने जो नोटिस केर्न इंडिया को भेजा है, उसमें 10000 करोड़ रुपये टैक्स बकाये के तौर पर और इतनी ही रकम ब्याज के तौर पर मांगी गई है।

स्टॉक एक्सचेंजेज को भेजे एक बयान में केर्न इंडिया ने कहा है कि वो इस डिमांड से सहमत नहीं है और इसके विरोध में हर कानूनी कदम उठाएगा। अभी 3 दिन पहले ही केर्न एनर्जी पीएलसी को भारतीय टैक्स विभाग की तरफ से इसी मामले में 10250 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया था।

केर्न एनर्जी ही पहले केर्न इंडिया की मिल्कियत रखती थी, लेकिन 2011 में कंपनी ने इसका बड़ा हिस्सा वेदांता ग्रुप को बेच दिया था। फिलहाल केर्न इंडिया में केर्न एनर्जी की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें