क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने बुधवार, 15 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, ताकि अपने ऐप के जरिए LPG सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी की जा सके। जानकारी के अनुसार, यह सर्विस शुरू में बेंगलुरु में उपलब्ध होगी, जहां ग्राहक HPCL के हाल ही में लॉन्च किए गए HP Navya 10 kg कम्पोजिट LPG सिलेंडर का ऑर्डर दे सकेंगे। कंपनियों ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है।
