Get App

केर्न इंडिया: खराब नतीजों के बावजूद क्यों चढ़े शेयर

क्रूड के दाम में आए उछाल से कंपनी को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2016 पर 3:58 PM
केर्न इंडिया: खराब नतीजों के बावजूद क्यों चढ़े शेयर

खराब नतीजों के बावजूद केर्न इंडिया का शेयर आज 8 फीसदी तक चढ़ गया। दरअसल, क्रूड के दाम में आए उछाल से कंपनी को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने भी केर्न इंडिया पर खरीदारी की सलाह कायम रखी है। सीएलएसए ने कंपनी का लक्ष्य बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि वेदांता के साथ केर्न के मर्जर का फायदा आने वाले समय में दिखेगा। इसके अलावा डॉएश बैंक ने भी केर्न इंडिया को होल्ड की सलाह दी है। और लक्ष्य 135 रुपये का दिया है। हालांकि मैक्वायरी ने केर्न इंडिया आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखते हुए लक्ष्य घटा दिया है। लक्ष्य 166 रुपये से घटाकर 150 रुपये तय कर दिया गया है। सीएलएसए ने वेदांता के साथ मर्जर को पूरा होने को फायदेमंद बताया है और कहा है कि शेयर साल भर में 200 तक पहुंच सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें