Get App

कॉग्निजेंट: मुनाफा 5.5% बढ़ा, आय 6.2% बढ़ी

साल 2015 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 38.29 करोड़ डॉलर हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2015 पर 4:27 PM
कॉग्निजेंट: मुनाफा 5.5% बढ़ा, आय 6.2% बढ़ी

साल 2015 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 38.29 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2014 की चौथी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 36.29 करोड़ डॉलर रहा था।

साल 2015 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 6.2 फीसदी बढ़कर 2.91 अरब डॉलर हो गई है। साल 2014 की चौथी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 2.74 अरब डॉलर रही थी।

साल 2015 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का नान-जीएएपी ईपीएस 0.71 डॉलर रहा, जबकि जीएएपी ईपीएस 0.62 डॉलर रहा।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कॉग्निजेंट का एबिट मार्जिन 17.5 फीसदी से घटकर 17.2 फीसदी रहा।

कॉग्निजेंट ने अपने पूरे वर्ष 2015 के आय और ईपीएस अनुमान को बढ़ा दिया है। कॉग्निजेंट का कहना है कि पूरे वित्त वर्ष 2015 में कंपनी की आय कम से कम 19.3 फीसदी बढ़कर 12.24 अरब डॉलर रहेगी। कॉग्निजेंट के मुताबिक साल 2015 में कंपनी की नान-जीएएपी ईपीएस कम से कम 2.93 डॉलर रहेगी।

कॉग्निजेंट का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की आय कम से कम 3.01 अरब डॉलर और नान-जीएएपी ईपीएस कम से कम 0.72 डॉलर रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें