वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 21.2 फीसदी बढ़कर 716.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 591.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 21.2 फीसदी बढ़कर 716.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 591.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 13 फीसदी बढ़कर 1579 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1399 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.7 फीसदी हो गए हैं। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन 5 फीसदी रहे थे।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 0.97 फीसदी रहा है जबकि इससे पिछली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 1 फीसदी रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर रुपये में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 611.5 करोड़ रुपये से 3 फीसदी बढ़कर 630 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 1.87 फीसदी रहा है जबकि इससे पिछली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 1.89 फीसदी रहा था। वहीं रुपये में एनपीए की बात करें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 1165.4 करोड़ रुपये से 5 फीसदी बढ़कर 1220 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन प्रोविजनिंग 29.9 करोड़ रुपये रही है जबकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन प्रोविजनिंग 53.6 करोड़ रुपये रही थी। पिछले वित्त वर्ष में प्रोविजनिंग 69.7 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो (बेसल 3) 15.96 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 16.44 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन अन्य आय 65 फीसदी बढ़कर 494 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन अन्य आय 300 करोड़ रुपये रही थी।
31 दिसंबर 2014 तक कोटक महिंद्रा बैंक के रीस्ट्रक्चर्ड लोन 159.1 करोड़ रुपये के थे और 31 दिसंबर तक बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 56.82 फीसदी था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।