आज कैडिला हेल्थकेयर के शेयर में 16 फीसदी से ज्यादा की जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इतनी तेज गिरावट के पीछे क्या है वजह, आइए जानते हैं।

आज कैडिला हेल्थकेयर के शेयर में 16 फीसदी से ज्यादा की जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इतनी तेज गिरावट के पीछे क्या है वजह, आइए जानते हैं।
दरअसल कैडिला हेल्थकेयर को यूएस एफडीए से चेतावनी मिली है। कैडिला हेल्थकेयर के 2 प्लांट को अमेरिकी फार्मा रेगुलेटर की चेतावनी मिली है। कैडिला हेल्थकेयर के अहमदाबाद और मोरैया प्लांट को यूएस एफडीए से चेतावनी मिली है। इन दोनों ही प्लांट में जाइफिन दवा बनाई जाती है।
वहीं कैडिला हेल्थकेयर के मैनेजमेंट का कहना है कि कंपनी यूएस एफडीए को 15 दिनों के अंदर जवाब देगी। हालांकि कंपनी ने ये साफ किया कि कंपनी के डेटा में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। साथ ही ये भरोसा भी जताया कि प्लांट के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। कंपनी ने ये भी सफाई दी कि जाइफिन यूएस को नहीं भेजी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।