Ram Mandir CEO Vacancy: 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ट्रस्ट ने सोमवार (13 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार का कार्यकाल तीन साल का होगा।
