Get App

गूगल ने डिजाइन की सेल्फ ड्राइविंग कार

कार में बैठकर बस आपको एक बटन दबाना होगा और कार आपको, आप जहां चाहेंगे वहां ले जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2014 पर 9:18 AM
गूगल ने डिजाइन की सेल्फ ड्राइविंग कार

गूगल ने सेल्फ ड्राइविंग कार का डिजाइन किया है। टाटा नैनो जैसी दिखने वाली इस कार को चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी। ड्राइवर हीं नहीं इस कार में स्टियरिंग व्हील, एक्सलरेटर और ब्रेक पैडल भी नहीं होंगे। यानि ये कार अपने आप सड़कों पर दौड़ेगी और आपको मंजिल तक ले जाएगी।

आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसी कार में हम सेफ रहेंगे? तो आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि सेफ्टी को बढ़ाने के मकसद से ही गूगल ने इस कार को डिजाइन किया है। कार में बैठकर बस आपको एक बटन दबाना होगा और कार आपको, आप जहां चाहेंगे वहां ले जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें